Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Jun, 2026 03:10 PM

दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और ज्यादा हाईटेक, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि आगामी 4 जुलाई से राजधानी की सड़कों पर 300 नई वातानुकूलित यानि कि AC इलेक्ट्रिक बसें...
नेशनल डेस्क। दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और ज्यादा हाईटेक, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि आगामी 4 जुलाई से राजधानी की सड़कों पर 300 नई वातानुकूलित यानि कि AC इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इस नए बेड़े के शामिल होने से दिल्लीवालों का न सिर्फ सफर आसान होगा बल्कि यह कदम राजधानी के प्रदूषण स्तर को कम करने में भी काफी मददगार साबित होगा।
बता दें कि इन अत्याधुनिक बसों को रूट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के बाद अगले महीने के पहले हफ्ते से आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये नई वातानुकूलित (AC) बसें काफी आरामदायक सफर प्रदान करेंगी। इन सभी इलेक्ट्रिक बसों में सुरक्षा के लिहाज से CCTV कैमरे, पैनिक बटन और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Building Fire: आधी रात को मची अफरातफरी, 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छत पर फंसे 3 लोग
वहीं बातचीत करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में एक विश्वस्तरीय और प्रदूषण-मुक्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 'e-Office व्यवस्था' से प्रशासनिक कामकाज में हुआ बड़ा सुधार, CM रेखा गुप्ता बोलीं- अब फाइलों का निपटारा हुआ सुपरफास्ट
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये बसें पूरी तरह बिजली से चलती हैं जिससे इनमें से बिल्कुल भी धुआं नहीं निकलता। 300 नई बसों के आने से पारंपरिक डीजल और सीएनजी बसों पर निर्भरता कम होगी। यह फैसला दिल्ली के 'ग्रीन कवर' को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार के दीर्घकालिक एजेंडे का एक अहम हिस्सा है। अंत में कहा जा सकता है कि इन बसों के आने से खास तौर पर व्यस्त रूट्स पर यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।