Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Jul, 2026 08:20 PM

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शनिवार को कहा कि पुलिस को 15 अगस्त से पहले थाना परिसरों से सभी लावारिस वाहनों और जंग लगे उपकरणों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। चेन्निथला ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह निर्देश राज्य के पुलिस थानों के बुनियादी...
नेशनल डेस्क : केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शनिवार को कहा कि पुलिस को 15 अगस्त से पहले थाना परिसरों से सभी लावारिस वाहनों और जंग लगे उपकरणों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। चेन्निथला ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह निर्देश राज्य के पुलिस थानों के बुनियादी ढांचे के विकास के हिस्से के रूप में दिया गया है।
उन्होंने कहा कि लावारिस वाहनों और जंग लगे उपकरणों को हटाने के अलावा, सभी पुलिस थानों के नवीनीकरण और उन्हें एक जैसे रंग में रंगने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। यहां कुंद्रा निर्वाचन क्षेत्र के कन्नानल्लूर पुलिस थाने के नए भवन के उद्घाटन से जुड़े अपने पोस्ट में मंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आम जनता दूर से ही पुलिस थाने को आसानी से पहचान सके और वहां आने पर सहज महसूस कर सके।