Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Jul, 2026 06:23 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने कहा कि OTT प्लेटफ़ॉर्म Zee5 से फिल्म 'सतलुज' को हटा दिया गया है। उनके अनुसार इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी नहीं मिली थी, फिर भी इसे OTT पर दिखाया जा रहा था। इसी...
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने कहा कि OTT प्लेटफ़ॉर्म Zee5 से फिल्म 'सतलुज' को हटा दिया गया है। उनके अनुसार इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी नहीं मिली थी, फिर भी इसे OTT पर दिखाया जा रहा था। इसी वजह से सरकार ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया।
RP सिंह ने बताया कि पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इस मामले को लेकर भारत सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने मामले की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया है।
#WATCH | Delhi | On the removal of the film Satluj from the OTT platform Zee5, BJP national spokesperson RP Singh says, "The movie had not been cleared by the censor board, yet it was running on the OTT. This is why the government banned it. Our Punjab BJP President Kewal Singh… pic.twitter.com/nfzko5EtPR
— ANI (@ANI) July 7, 2026
उन्होंने कहा कि कमेटी फिल्म की जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।