Edited By Parveen Kumar,Updated: 02 Aug, 2026 07:45 PM

दिल शरीर के जरूरी भागों में से एक है, जो हमारे शरीर में खून और ऑक्सीजन को हर जगह पहुंचाता है। आज के समय में लोग दिल की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे है, आमतौर पर लोगों की बिना किसी लक्षण के दिल का दौरा पड़ने से मौतें हो रही है। बुजुर्गों के बाद अब...
नेशनल डेस्क : दिल शरीर के जरूरी भागों में से एक है, जो हमारे शरीर में खून और ऑक्सीजन को हर जगह पहुंचाता है। आज के समय में लोग दिल की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे है, आमतौर पर लोगों की बिना किसी लक्षण के दिल का दौरा पड़ने से मौतें हो रही है। बुजुर्गों के बाद अब 40 साल से कम उम्र के लोगों में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
डाक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार दिल की बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने लाइफ्सटाइल को बदलना पड़ेगा। बाहर का जंक फूड छोड़कर हमें हरी सब्जियां और हेल्थी डाइट लेने की जरूरत है। रोजाना हमें सुबह शाम थोड़ी सैर करनी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- संतुलित खाना खाएं और रोजाना सैर करें।
- अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें।
- कम फैट वाले दूध औऱ मछली का सेवन करें।
- रोजाना अपनी नींद पूरी करें।
- ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल में रखें।
इन बातों का न करें इग्नोर
- सीने में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- शरीर में थकान महसूस होने पर चेकअप करवाएं।
- पैरों की सूजन को न करें इग्नोर।