छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लुटरों ने की एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 05:23 PM

robbers kill local congress leader in durg chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लुटेरों ने कांग्रेस के एक नेता की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने रविवार रात कांग्रेस के...

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लुटेरों ने कांग्रेस के एक नेता की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने रविवार रात कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रकाश सिंह कश्यप (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि धमधा मार्ग पर चिखली गांव के पास रविवार रात जब कश्यप मोटरसाइकिल से अपने दो अन्य मित्रों के साथ अपने गांव तुमकला जा रहे थे तब चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों ने कश्यप से मोबाइल फोन और चार हजार रूपए लूट लिया तथा जब कश्यप ने इसका विरोध किया तब उन्होंने कश्यप को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। अधिकारियों के अनुसार घायल कश्यप को उनके मित्रों ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। प्रकाश सिंह कश्यप धमधा मंडल के कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!