दिनभर चली अंबिका सोनी के इस्तीफे की अफवाह, किया खंडन

Edited By Updated: 21 Jul, 2017 08:45 PM

rumor of ambika soni s resignation all day long

शुक्रवार का दिन कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी के नाम रहा। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उनके इस्तीफे के चर्चे चलते है।

नई दिल्ली: शुक्रवार का दिन कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी के नाम रहा। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उनके इस्तीफे के चर्चे चलते है। दिनभर चली अफवाहों से माहौल इतना गहमा गया कि कांग्रेस प्रवक्ताओं सहित खुद अंबिका सोनी को इस्तीफे की खबरों का खंडन करना पड़ा। उनका कहना था कि उन्होंने स्वंय स्वास्थ्य कारणों से आला कमान से अपनी कुछ जिम्मेदारियां कम करने का आग्रह किया था। उधर,अंबिका के इस आग्रह के बीच कांग्रेस संगठन में कुछ और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 

इस फेरबदल में पार्टी के पुराने दिग्गज पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के भी संगठन में आने की संभावना है। पार्टी के केंद्रीय संगठन में किश्तों में हो रहे बदलाव के साथ मध्यप्रदेश और बिहार में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की चर्चाएं भी एक बार फिर तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पार्टी के सियासी गलियारे में अंबिका के इस्तीफे की अटकलों से हलचल ज्यादा तेज हो गई। अंबिका को लेकर यह खबर करीब उसी समय आयी जब गुजरात में वाघेला कांग्रेस छोड़ने का एलान कर रहे थे। इसी हलचल को देखते हुए अंबिका ने खुद बयान जारी कर पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि जब तक पार्टी नेतृत्व उनकी जिम्मेदारियों को बोझ कम नहीं करता तब तक वे अपना कामकाज करती रहेंगी।

अंबिका के पास हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड का प्रभार है। वैसे भी अंबिका पिछले एक साल से हाईकमान से अपना बोझ कम करने का आग्रह करती रही हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सूबे की जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए कहा था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी अंबिका के इस्तीफे की खबरों को गलत बताते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों के अफवाह फैलाने की रणनीति का हिस्सा करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा उनके अनुभव एवं कुशाग्रता का उपयोग किया है और करती रहेगी। कांग्रेस नेतृत्व कुछ नये चेहरों को प्रमुख भूमिका में लाकर पार्टी के पुनर्गठन प्रक्रिया में लगी है। यह १५ अक्तूबर को संगठनात्मक चुनाव खत्म होने से पहले पूरा किया जा रहा है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!