Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी, जानें 15 दिसंबर को अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 01:19 PM

gold prices have surged dramatically check the latest rates in your city on

सोने के शौकीनों और निवेशकों के लिए 15 दिसंबर का दिन महंगा साबित हुआ। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को सोने की कीमतों में तेज़ी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर की कीमत सुबह 1,34,204 रुपए प्रति...

नेशनल डेस्क: सोने के शौकीनों और निवेशकों के लिए 15 दिसंबर का दिन महंगा साबित हुआ। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को सोने की कीमतों में तेज़ी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर की कीमत सुबह 1,34,204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,33,622 रुपए पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि शुरुआती कारोबार में ही सोने के भाव में लगभग 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई।

एमसीएक्स गोल्ड का कारोबार और हाई-लेवल
सोमवार को एमसीएक्स पर 5 फरवरी के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर की कीमत सुबह 10:10 बजे 1,34,669 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, शुरुआती कारोबार में यह 1,34,859 रुपए तक पहुंचा।


शहरवार सोने के ताजा भाव
दिल्ली: 24 कैरेट - 1,34,880 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,650 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,200 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट - 1,34,730 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,500 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,050 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट - 1,35,930 रुपए | 22 कैरेट - 1,24,600 रुपए | 18 कैरेट - 1,04,000 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट - 1,34,730 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,500 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,050 रुपए
अहमदाबाद: 24 कैरेट - 1,34,780 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,550 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,100 रुपए
लखनऊ: 24 कैरेट - 1,34,880 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,650 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,200 रुपए
पटना: 24 कैरेट - 1,34,780 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,550 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,100 रुपए
हैदराबाद: 24 कैरेट - 1,34,730 रुपए | 22 कैरेट - 1,23,500 रुपए | 18 कैरेट - 1,01,050 रुपए


सोने के दाम बढ़ने के कारण
सोने की कीमतें कई कारणों से उतार-चढ़ाव करती हैं। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता, डॉलर और रुपये का अंतर, और सरकारी टैक्स जैसे पहलू गोल्ड के रेट को प्रभावित करते हैं। पिछले कुछ दिनों में भी कीमतों में तेज़ी का ट्रेंड देखने को मिला है।


निवेशक और खरीदार के लिए सलाह
अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव देखकर ही निवेश करें। इससे आपको नुकसान से बचने में मदद मिलेगी और आप अपनी खरीदारी पर बेहतर डील भी पा सकेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!