साम्बा जिला प्रशासन ने जैबू और राजू पर लगाया पीएसए

Edited By Updated: 03 Feb, 2022 04:10 PM

samba adminstration pose psa on two people

जिला पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट साम्बा द्वारा जारी आदेशों पर जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 2 कुख्यात अपराधियों को उनकी आपराधिक गतिविधियों के लिए हिरासत में लिया है।

साम्बा : जिला पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट साम्बा द्वारा जारी आदेशों पर जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 2 कुख्यात अपराधियों को उनकी आपराधिक गतिविधियों के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों के नाम योगेश्वर सिंह उर्फ जैबू और शिव राज सिंह उर्फ राजू दोनों निवासी उड मंडी, गुड़ा सलाथिया विजयपुर बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध जिला साम्बा के विजयपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां दर्ज हैं।


    जारी विज्ञप्ति के अनुसार आपराधिक व नशीले पदार्थों की तस्करी गतिविधियों में उनके बार-बार शामिल होने को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, साम्बा द्वारा डोजियर तैयार किए गए और जिला मजिस्ट्रेट सांबा को भेजे गए, जिन्होंने औपचारिक रूप से जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत उन्हें हिरासत में लेने के आदेश जारी किए। नजरबंदी वारंट निष्पादित किए गए।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी योगेश्वर सिंह को जिला जेल अंबफल्ला, जम्मू में रखा गया है जबकि आरोपी शिव राज सिंह उर्फ राजू को जिला जेल कठुआ में बंद किया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!