Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Sep, 2026 11:12 AM

मंगलवार सुबह असम के गोलपारा ज़िले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप सुबह 9:57:22 बजे (IST) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र गोलपारा इलाके में 25.974°N अक्षांश और 90.941°E देशांतर पर था। फिलहाल किसी तरह के...
असम: मंगलवार सुबह असम के गोलपारा ज़िले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप सुबह 9:57:22 बजे (IST) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र गोलपारा इलाके में 25.974°N अक्षांश और 90.941°E देशांतर पर था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि इससे पहले पड़ोसी देशों और क्षेत्रों में भी पिछले कुछ दिनों में भूकंप दर्ज किए गए हैं। सोमवार तड़के 5 बजकर 36 मिनट पर अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर गहराई में था। अधिक गहराई के कारण इसके झटके विस्तृत इलाके में महसूस किए गए।
इससे पहले गुरुवार दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर तिब्बत में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 14 किलोमीटर नीचे (31.479° N, 80.370° E) था।