करंट लगने से 3 मजदूरों की मौत, फैक्टरी में काम करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 06:37 PM

in different incidents in surat three workers were electrocuted

शहर में अलग-अलग घटनाओं में फैक्टरी में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक रंगाई इकाई में...

नेशनल डेस्क : शहर में अलग-अलग घटनाओं में फैक्टरी में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक रंगाई इकाई में काम करते समय धीरज पासवान (33) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पांडेसरा इलाके में सहज मिल में रात की पाली के दौरान सिलाई मशीन पर काम करते समय वाल्मीकि शर्मा (21) की भी बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, लिम्बायत क्षेत्र में एक कपड़ा इकाई में काम करने वाले किसान राम (20) की भी बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मृत्यु के मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!