Schools closed : उत्तर भारत में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में आज स्कूल बंद

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 07:16 AM

schools closed today in several districts of delhi up and uttarakhand

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों के उफान और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों के उफान और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

इन जिलों में रहेगी छुट्टी:
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के 'रेड अलर्ट' को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद में शुक्रवार, 10 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है क्योंकि शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, उत्तराखंड में भी स्थिति गंभीर है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं और पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार के लिए विशेष आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान बेवजह घरों से बाहर न निकलें और बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। हालांकि, मुंबई में स्थिति सामान्य होने के बाद अब वहां स्कूल-कॉलेज दोबारा खोल दिए गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!