जम्मू में हाई अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल, राजौरी में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद बरती जा रही है चौकसी
Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Aug, 2022 03:36 PM

राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
जम्मू: राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिले में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी फरार हो गये थे और उसी वजह से सुरक्षाबल अलर्ट हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी फरार हो गये थे। यह मुठभेड़ समोत क्षेत्र में हो रही थी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया पर फिर भी आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला।
सुरक्षाबलों को बारिश और खराब मौसम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका सुराग लगाने के लिए सुरक्षाबल पूरे अल्र्ट पर हैं। वहीं मंगलवार को राजौरी में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद पूरे इलाके में चौकसी बरती जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों ने दो लोगों को सीसीटीवी फुटेज में बैग उठाये देखा है और इसके बाद से अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें कि 11 अगस्त को दो आतंकवादियों ने राजौरी में सेना के कैंप पर हमला किया और इसमें चार जवान शहीद हो गये। जम्मू कश्मीर में तीन वर्ष बाद फिदाइन हमला किया गया है। यह दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी थे।
Related Story

₹1465 करोड़ का हाईवे और बीच सड़क हाईटेंशन खंभा! सिस्टम की ऐसी लापरवाही देख आप भी रह जाएंगे हैरान

18000 रुपए का कमरा और बिस्तर पर खटमल! 5-स्टार होटल का वायरल वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

Heavy Rain Alert: 28-29-30-31 मार्च तक भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई...

Heavy Rain Alert: 2-3-4-5 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों में...

Heavy Rain Alert: अगले 2-3 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों में...

Heavy Rain Alert: 4, 5, 6, 7 अप्रैल तक भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई...

हनीमून का सपना देखता रह गया दूल्हा! एक ही दिन में देखा चेहरा और करवा दी शादी, फिर 15 दिन बाद...

ईरान जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: होर्मुज से LPG लेकर गुजरात पहुंचे दो जहाज, भारतीय नौसेना रही...

हद हो गई! SUV को समुद्र में ले जाकर धोने लगे टूरिस्ट, तभी लहरों ने दिया करारा जवाब; देखें वीडियो

फलों का 'कोहिनूर': क्या आपने देखा है दुनिया का सबसे महंगा आम? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश