just now
28 minutes ago
41 minutes ago
52 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Pardeep,Updated: 21 May, 2023 10:36 PM
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) के लगभग 360 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया।
अहमदाबादः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) के लगभग 360 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया। शाह ने रविवार को चांदखेड़ा में जीएसआरटीसी की 321 नई बसों का लोकार्पण, नारणपुरा में एएमसी द्वारा बनाए गए व्यायामशाला व पुस्तकालय का लोकार्पण और एएमसी द्वारा नवनिर्मित छरोडी झील का लोकार्पण भी किया। एएमसी के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गुजरात में विकास के नए आयाम तय कर रही है। किसी भी अन्य राज्य में 25-50 करोड़ के विकास कार्यों की सराहना की जाती है लेकिन गुजरात में हर महीने हजारों करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अब तक 16563 करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं जिनमें पूर्ण और शुरू हुए दोनों प्रकार के कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 13000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को पूरा कर लोकार्पण किया जा चुका है और 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। इस तरह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18000 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इससे पता चलता है कि जिस ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने गुजरात में विकास कार्यों की शुरुआत की थी। उसी ऊर्जा के साथ हम आगे बढ़े हैं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि चांदलोडिया शहर में 400 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज पम्पिंग स्टेशन, नारनपुरा में व्यायामशाला और पुस्तकालय और छरोड़ी में स्वच्छ जल तालाब का कार्य आज पूरा हो गया है। इसके अलावा वाडज में 18 करोड़ रूपए की लागत से रैन बसेरा का निर्माण किया गया है। गोता में नई फायर ब्रिगेड और थलतेज में तालाब के जीर्णोद्धार जैसे कार्य आज यहां किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2501 परिवारों को घर देने का ड्रॉ आज यहां निकाला जाएगा और अकेले अहमदाबाद शहर में ही गरीबों के लिए 48000 घर बन रहे हैं। शाह ने कहा कि जैविक खाद्य पदार्थों के प्रमाणन और उत्पादकों को बेहतर कीमत के लिए आज एक आधुनिक प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया गया है। इससे जैविक खेती करने वाले किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा चांदखेड़ा में 103 करोड़ रुपए की लागत से 300 एसटी बसों का भी शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना के तहत जो 65000 से अधिक लॉरी वाले लोग अहमदाबाद में जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें 10000 रुपए का ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा विभाग ने शहर में से 57 लाख टन से ज्यादा कचरा हटाया है और 35000 एकड़ जमीन साफ की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद के मेयर विकास कार्यों में तेज़ी ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी छह देशों के दौरे पर हैं और पूरी दुनिया में भारत का प्रचार कर रहे हैं। मोदी को आज जिस तरह से दुनियाभर में सम्मान मिल रहा है। वह सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि सभी देशवासियों और खासकर गुजरात का सम्मान है।
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल! अचानक दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, अमित शाह और बीजेपी नेतृत्व से...
अमित शाह की मोगा रैली ने फूंका 2027 के चुनाव का "विजय बिगुल" : तरुण चुग
असम चुनाव से पहले गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह, कल ‘युवा शक्ति समारोह’ में करेंगे युवाओं को संबोधित
पंजाब के मोगा में भाजपा की बदलाव रैली आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ठोकेंगे 2027 के चुनावों के...
पंजाब में अमित शाह का बड़ा ऐलान: भाजपा सरकार बनते ही पहला धर्म परिवर्तन विरोधी बिल लाएंगे
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले- चार दशक बाद हुई ऐसी घटना
रंधावा सुसाइड केस में अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- पंजाब के सांसद लिखकर दें, जांच CBI को सौंप दूंगा
16 - 18 करोड़ रुपए में आता है ये इंजेक्शन, जानिए किस गंभीर बीमारी में होता है इस्तेमाल
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार से शुरू होगी बहस: 2 दिन चलेगी चर्चा,...
India Win : T20 वर्ल्ड कप जीतने पर मालामाल हुई टीम इंडिया, मिलेंगे करोड़ों रुपए... जानें पाकिस्तान...
USD $
23/03/2026 17:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ घूमने या मनोरंजन का प्लान बन सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल...
मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। युवा वर्ग अतिरिक्त काम करने का विचार बना सकता है। प्रेम संबंधों में...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में...
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes