पूर्व मेयर की शर्मनाक करतूत! Video Call पर कपड़े उतरवाकर देखता था घंटों, नौकरी का लालच देकर महिला के साथ...

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 11:09 AM

shameful act of former ahilyanagar mayor brutality against woman

अहिल्यानगर के पूर्व मेयर और शरद पवार गुट के जिलाध्यक्ष अभिषेक कलमकर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी उसे वीडियो कॉल करता था और डरा-धमकाकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर...

नेशनल डेस्क। अहिल्यानगर के पूर्व मेयर और शरद पवार गुट के जिलाध्यक्ष अभिषेक कलमकर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी उसे वीडियो कॉल करता था और डरा-धमकाकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता था। वह घंटों तक उसे इस हालत में देखता रहता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसके बाद से आरोपी नेता फरार बताया जा रहा है।

नौकरी के बहाने बिछाया जाल

पीड़ित महिला जो मूल रूप से शिरुरी की रहने वाली है तीन महीने पहले काम की तलाश में अहिल्यानगर आई थी। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिषेक कलमकर से संपर्क कर अपनी आर्थिक स्थिति बताई और नौकरी की गुहार लगाई। आरोप है कि कलमकर ने उसे कुष्ठधाम रोड पर मिलने बुलाया उसके दस्तावेज लिए और अपने स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लॉज में ले गया।

यह भी पढ़ें: जानलेवा लापरवाही! महिला के पेट में 5 साल तक रही सर्जिकल कैंची, X-Ray हुआ तो...

वीडियो कॉल पर दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी उसे वीडियो कॉल करता था और डरा-धमकाकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता था। वह घंटों तक उसे इस हालत में देखता रहता था। आरोपी ने इन वीडियो कॉल्स की रिकॉर्डिंग कर ली थी और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक ज्यादती भी की।

यह भी पढ़ें: Terrorist Attack Alert: आतंकी निशाने पर वैष्णो देवी भवन, दिल्ली से कटरा तक High Alert, चप्पे-चप्पे पर सेना का पहरा

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी फरार

परेशान होकर पीड़ित महिला ने MIDC पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने आईपीसी/बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जैसे ही पुलिस की टीम आरोपी अभिषेक कलमकर की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर पहुंची वह पहले ही फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद अहिल्यानगर के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!