Mata Vaishno Devi Bhawan Video: कंटेंट क्रिएटर ने माता वैष्णो देवी भवन के अंदर से बनाया Video, सोशल मीडिया पर वायरल- FIR दर्ज

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 04:31 PM

content creator filmed a video inside mata vaishno devi temple jammu

देश के सबसे सुरक्षित धार्मिक स्थलों में शुमार माता वैष्णो देवी भवन की 'अभेद' सुरक्षा को एक कंटेंट क्रिएटर ने आधुनिक तकनीक के जरिए धता बता दिया है। शिखा नाम की एक महिला ने मंदिर परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर वहां की वीडियोग्राफी की और उसे...

नेशनल डेस्क:   माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई है। शिखा नाम की कंटेंट क्रिएटर ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए VVIP क्षेत्र तक पहुंच बनाई और प्रतिबंधित वीडियोग्राफी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे प्रशासन की सुरक्षा दावों की पोल खुल गई। मामले में श्राइन बोर्ड ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

स्मार्ट चश्मे ने सुरक्षाकर्मियों को दिया झांसा 
हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला कोई बड़ा कैमरा या मोबाइल अंदर नहीं ले गई थी। उसने आंखों पर एक ऐसा आधुनिक चश्मा (Spy Camera Glasses) पहन रखा था, जिसमें छिपा हुआ कैमरा लगा था। सुरक्षा जांच के दौरान तैनात कर्मियों ने इसे सामान्य चश्मा समझकर छोड़ दिया। वायरल वीडियो में भवन के अंदर के वे दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखना आम लोगों के लिए सिर्फ साक्षात् दर्शन के दौरान ही संभव होता है। मामला बिगड़ता देख महिला ने इंस्टाग्राम से वीडियो तो हटा दिया, लेकिन तब तक सुरक्षा में हुई यह बड़ी चूक जगजाहिर हो चुकी थी।

PunjabKesari

VVIPs के लिए भी जो वर्जित, वहां तकनीक से पहुंची कंटेंट क्रिएटर 
माता वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के दर्शन के लिए देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़ी फिल्मी हस्तियां तक आती हैं, लेकिन मर्यादा और सुरक्षा कारणों से किसी को भी वहां फोटोग्राफी की इजाजत नहीं है। कटड़ा से लेकर भवन तक कई स्तरों पर सघन चेकिंग होती है। ऐसे में एक जासूसी उपकरण का मुख्य परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

श्राइन बोर्ड ने दर्ज कराई FIR, मिलीभगत की भी होगी जांच 
इस घटना के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बोर्ड अब इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि क्या इस पूरी घटना में किसी अंदरूनी कर्मचारी ने महिला की मदद की थी। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!