डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, साथी संग मिलकर अस्पताल में ही महिला स्वास्थ्यकर्मी का किया रे/प

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 05:42 PM

the doctor along with his colleague committed a shameful act in the hospital

जिस पेशे को लोग सेवा और समर्पण का प्रतीक मानते हैं, उसी पेशे से जुड़े एक शख्स पर गंभीर आरोप लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बदलापुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर अपनी ही महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की...

नेशनल डेस्क : जिस पेशे को लोग सेवा और समर्पण का प्रतीक मानते हैं, उसी पेशे से जुड़े एक शख्स पर गंभीर आरोप लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बदलापुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर अपनी ही महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ड्यूटी के दौरान वारदात, अस्पताल में रची गई साजिश

बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। पीड़ित महिला स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में अपनी नियमित ड्यूटी पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल में कम लोगों की मौजूदगी का फायदा उठाते हुए डॉक्टर सरोज कुमार यादव ने अपने साथी प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची के साथ मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती की। वारदात को अस्पताल परिसर के भीतर ही अंजाम दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

घटना के बाद फरार हुए आरोपी

मामले को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। मानसिक आघात से गुजर रही पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में करवाया।

एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर बदलापुर थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एससी-एसटी एक्ट भी शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!