Video: ओणम के मौके पर झूले का आनंद लेते दिखे शशि थरूर, दिखा अलग ही अंदाज

Edited By Updated: 21 Aug, 2021 01:39 PM

shashi tharoor was seen enjoying a swing on the occasion of onam

केरल में आज ओणम त्योहार की धूम दिखाई दे रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का  एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इस पर्व का आनंद झूला झूलकर ले रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नेशनल डेस्क: केरल में आज ओणम त्योहार की धूम दिखाई दे रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का  एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इस पर्व का आनंद झूला झूलकर ले रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव से संबंधित पर्व ओणम के विशेष मौके पर बहुत शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाने वाला त्योहार ओणम, विशेष तौर पर केरल में मनाया जाता है।


शशि थरूर ने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ओणम में झूला-झूलने की परंपरा है। आमतौर पर लड़कियां झूले का आनंद लेती है। मुझे भी इस बार कुछ लोगों ने झूले पर बैठने के लिए मनाया। आप सबको ओणम की शुभकामनाएं। थरूर इस वीडियो में लाल कुर्ते और धोती में नजर आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!