'अच्छा किया तुम सफल हो जाओगे', शिंदे बोले- जब हम गुवाहाटी में थे तब गुरूजी ने दिया था आशीर्वाद

Edited By Updated: 02 Feb, 2023 07:07 PM

shinde said  guruji had blessed us when we were in guwahati

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब वह और शिवसेना के अन्य बागी विधायक गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे थे तो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने उन्हें आशीर्वाद दिया था।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब वह और शिवसेना के अन्य बागी विधायक गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे थे तो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और कहा था कि वह सफल होंगे। शिंदे मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले के वातुर गांव में रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक किसान सभा में बोल रहे थे। मंच पर आध्यात्मिक नेता भी मौजूद थे।

तुम सफल हो जाओगे
शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि श्री श्री रविशंकर अच्छे काम का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको कुछ बताता हूं...जब हम गुवाहाटी में थे...।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘...तब गुरुदेव-जी ने मुझे फोन पर आशीर्वाद दिया था। हमने उनसे कहा कि हमने लड़ाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा, अच्छा काम करते रहो, तुम सफल हो जाओगे... गुरुदेव-जी उनका समर्थन करते हैं जो अच्छा काम करते हैं।” रविशंकर ने अपने भाषण में किसानों से आत्महत्या के विचार से दूर रहने की अपील की।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!