शिवसेना जेके ने एसडीएम से मिलकर विजयपुर की समस्याओं को उठाया

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 04:06 PM

shiv sena meeting in samba

शिवसेना जेके टीम के नेता एसडीएम विजयपुर से मिले और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा की।

साम्बा : शिवसेना जेके टीम के नेता  एसडीएम विजयपुर से मिले और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में शिवसेना जेके के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रवक्ता राजू सलारिया, महासचिव कुलदीप सिंह बागल, प्रदेश यूथ अध्यक्ष मंगू कंसारिया, जक्ख इकाई अध्यक्ष विक्रम सिंह भी मौजूद थे जिन्होंने एसडीएम को लिखित तौर पर समस्याओं की जानकारी दी। 


    बैठक में शिवसेना नेताओं ने कहा कि दबुज शाहजादा लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर की सख्त जरूरत है। शिवसेना जेके टीम के नेताओं ने एसडीएम से सडक़ हादसे रोकने के लिए इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने का अनुरोध किया। एसडीएम ने लोगों की सभी समस्याओं को बहुत ध्यान से सुना और आने वाले दिनों में उनकी समस्याओं को हल करने का वादा भी किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!