उड़ान भरने के लिए तैयार हैं शुभांशु शुक्ला, सामने आई कैप्टन की पहली तस्वीर

Edited By Updated: 25 Jun, 2025 11:37 AM

shubhanshu shukla is ready to fly the first picture of the captain is out

भारत एक बार फिर से अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने के लिए तैयार है। पूरे देश की निगाहें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पर टिकी हैं, जो चार दशकों के बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने का गौरव हासिल करेंगे।

नेशनल डेस्क: भारत एक बार फिर से अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने के लिए तैयार है। पूरे देश की निगाहें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पर टिकी हैं, जो चार दशकों के बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने का गौरव हासिल करेंगे। जैसे-जैसे लॉन्च का समय करीब आ रहा है, टीवी स्क्रीन्स पर स्पेसएक्स के शानदार अंतरिक्ष यान की तस्वीरें लोगों के उत्साह को और भी बढ़ा रही हैं. यह ऐतिहासिक उड़ान भारत की बढ़ती वैज्ञानिक शक्ति और अंतरिक्ष क्षमताओं का एक बड़ा प्रतीक है।

कहाँ से होगा ये ऐतिहासिक प्रक्षेपण?

यह बहुप्रतीक्षित लॉन्च अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से होगा। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, शक्तिशाली फाल्कन-9 रॉकेट के ज़रिए आज दोपहर 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार) अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरेगा। यह लॉन्च कॉम्प्लेक्स ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यही वह जगह है जहाँ से 1969 में महान अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपोलो-11 मिशन के तहत चंद्रमा के लिए अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी।

इस महत्वपूर्ण मिशन में भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ एक अंतरराष्ट्रीय दल भी अंतरिक्ष में जाएगा, जिसमें पोलैंड के स्लावोश उज्नांस्की-विस्न्येवस्की, हंगरी के तिबोर कापू और अमेरिका की अनुभवी कमांडर पेगी व्हिटसन शामिल हैं। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय सहयोग का भी एक शानदार उदाहरण है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!