Dharmendra Prayer Meet: आखिर हेमा मालिनी ने वृंदावन में ही क्यों रखी धर्मेंद्र की शोक सभा? सामने आई बड़ी वजह!

Edited By Updated: 10 Dec, 2025 11:54 AM

why did hema malini hold dharmendra s condolence meeting in vrindavan

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मुंबई और दिल्ली में उनके लिए प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। अब ऐसी खबर सामने आई है कि सांसद की पत्नी हेमा मालिनी ने वृंदावन में उनके लिए एक खास शोकसभा रखी है।

Dharmendra Prayer Meet: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मुंबई और दिल्ली में उनके लिए प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। अब ऐसी खबर सामने आई है कि सांसद की पत्नी हेमा मालिनी ने वृंदावन में उनके लिए एक खास शोकसभा रखी है।  

वृंदावन में कब और कहाँ होगी श्रद्धांजलि सभा?

हेमा मालिनी ने स्वर्गीय धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए यह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करने का फैसला किया है। यह सभ 13 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वृंदावन  में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम, छटीकरा रोड पर आयोजित की गई है।

ये भी पढ़ें-  Kharmas 2025: 16 दिसंबर के बाद इस दिन तक नहीं कर सकेंगे कोई भी शुभ काम, वरना हो जाएगा बड़ा नुक्सान

ब्रजभूमि से धर्मेंद्र का गहरा लगाव

सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि उनके पति धर्मेंद्र का ब्रजभूमि (वृंदावन और मथुरा) से गहरा भावनात्मक जुड़ाव था। उनके चाहने वाले और प्रशंसक ब्रज क्षेत्र में बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हेमा मालिनी ने यह सभा खास तौर पर  इसलिए रखी है, ताकि धर्मेंद्र के ब्रजवासी प्रशंसकों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और संत समाज के लोगों को उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने और श्रद्धासुमन अर्पित करने का मौका मिल सके।

ये भी पढ़ें- Election Commission को ‘वोट चोरी करने' का हथियार बना रही है भाजपा: राहुल

इस विशेष प्रेम और जुड़ाव को देखते हुए ही हेमा मालिनी ने आगे बढ़कर यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम वृंदावन में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो उनके पति के प्रति उनके सम्मान और ब्रजभूमि के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

दिल्ली और मुंबई में भी हुई प्रार्थना सभा

इससे पहले धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में 11 दिसंबर को भी एक प्रेयर मीट आयोजित की गई थी। वहीं मुंबई में भी उनके बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया था। हालांकि मुंबई की सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां, ईशा और अहाना शामिल नहीं हुई थीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!