Vande Bharat ट्रेन के मुरीद हुए सोनम वांगचुक, बोले- मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 03:52 PM

sonam wangchuk says i am proud of indian railways

दिल्ली में अपना अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक लद्दाख लौट चुके हैं। उन्होंने लगातार 26 दिनों तक अनशन किया। सोनम ने दिल्ली से श्रीनगर तक का सफर वन्दे भारत के जरिए पूरा किया। जब उनकी ट्रेन चिनाब नदी पर बने दुनिया के ऊंचे पुल से गुजर रही थी तो...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में अपना अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक लद्दाख लौट चुके हैं। उन्होंने लगातार 26 दिनों तक अनशन किया। सोनम ने दिल्ली से श्रीनगर तक का सफर वन्दे भारत के जरिए पूरा किया। जब उनकी ट्रेन चिनाब नदी पर बने दुनिया के ऊंचे पुल से गुजर रही थी तो उन्होंने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया।    

<

>

 वीडियो में सोनम ने कहा

वीडियो में सोनम ने कहा कि, 'मैं रेल से सफर करना पसंद करता हूं। लेकिन वंदे भारत से सफर करना एक अलग ही आनंद देता है' दरअसल, पर्यावरण और शिक्षा सुधारों के लिए मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो में भारतीय रेलवे और उसके इंजीनियरिंग की खुलकर प्रशंसा की है। वो पहली बार वंदे भारत ट्रेन से सफर कर रहे थे. वांगचुक ने कहा कि ट्रेन उनका हमेशा से पसंदीदा यात्रा का माध्यम रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। खासकर मुझे चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे अर्च ब्रिज (Chenab Railway Bridge) को देखने की इच्छा थी, वंदे भारत के जरिए इसके ऊपर से गुजरने के अनुभव बेहद खूबसूरत और शानदार रहा।'

सोनम ने की  इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ 

वीडियो में सोनम को रेलवे की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों पर कार्रवाही न करनी की रिक्सवेस्ट भी की। जानकारी के लिए बता दें कि यह चिनाब नदी के ऊपर बना पुल है। इसकी नदी से ऊंचाई 359 मीटर है। इस पुल की खासियत है कि इसमें 266 kmph की स्पीड की हवाएं और रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप झेलने की ताकत भी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!