पिता के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने 7 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौ/त

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 02:14 PM

speeding truck kerala nadungappara joshua basil

केरलम के नदुंगापारा में सोमवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ जाने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नदुंगापारा निवासी जोशुआ बेसिल के रूप में हुई है।

कोच्चिः केरलम के नदुंगापारा में सोमवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ जाने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नदुंगापारा निवासी जोशुआ बेसिल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बच्चा सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने पिता के साथ किराने का सामान खरीदने गया था। घर लौटते समय दोनों सड़क किनारे एक मोड़ के पास रुक गए। यह स्थान उनके घर से कुछ ही दूरी पर था। पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने पिता के पास खड़ा था, तभी कथित तौर पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने तेज रफ्तार वाहन को देखकर उससे बचने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं सका। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता को कोई चोट नहीं आई। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि हादसा कोट्टाप्पडी-कुरुप्पमपाडी मार्ग पर हुआ, जहां अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव को अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!