भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा, पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण

Edited By Updated: 30 Dec, 2025 06:26 AM

successful test of pinaka long range guided rocket

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिनाका श्रेणी में लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट का पहला परीक्षण सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसने लक्ष्य को सटीकता के साथ भेद दिया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में आयोजित किया गया।

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिनाका श्रेणी में लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट का पहला परीक्षण सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसने लक्ष्य को सटीकता के साथ भेद दिया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में आयोजित किया गया। योजना के अनुरूप, रॉकेट का परीक्षण 120 किलोमीटर की इसकी अधिकतम मारक क्षमता के संदर्भ में किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि ‘पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट' (एलआरजीआर 120) का पहला परीक्षण आज चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलआरजीआर ने सटीकता के साथ लक्ष्य भेदन किया। अधिकारियों ने बताया कि एलआरजीआर को सेवा में मौजूद ‘पिनाका लॉन्चर' से दागा गया, जिससे इसकी बहुआयामी विशेषता का प्रदर्शन हुआ और एक ही ‘लॉन्चर' से अलग-अलग दूरी के पिनाका संस्करण को दागने की क्षमता साबित हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेटों के सफल डिजाइन और विकास से सशस्त्र बलों की क्षमताओं में वृद्धि होगी। सिंह ने इसे ‘‘बाजी पलटने वाला'' करार दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!