जल्द क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का फैसला, PM मोदी ने CJI चंद्रचूड़ की तारीफ की

Edited By Updated: 22 Jan, 2023 07:16 PM

supreme court s decision will soon be read in regional languages pm praised

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के जोर देने की रविवार को सराहना की

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के जोर देने की रविवार को सराहना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हाल में एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का भी सुझाव दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है, जो कई लोगों की मदद करेगा।''

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में ‘बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश के संबोधन के संबंधित वीडियो क्लिप को भी साझा किया। अतीत में प्रधानमंत्री ने न्यायिक निर्णयों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर आम आदमी के लिए अधिक सुलभ बनाने की लगातार हिमायत की है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत में कई भाषाएं हैं, जो हमारी सांस्कृतिक जीवंतता को बढ़ाती हैं। केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विषयों को अपनी मातृभाषा में पढ़ने का विकल्प शामिल है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!