वडोदरा में खड़ी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में फंसा 7 साल का बच्चा, दर्दनाक हादसे में मौ/त

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 11:33 AM

a 7 year old child was trapped in the automatic door of a parked bus in vadodara

गुजरात के वडोदरा जिले में एक खड़ी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में फंसने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता के अनुसार, यह दुखद घटना बुधवार शाम शहर के बाहरी इलाके में कपुराई थाना क्षेत्र...

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले में एक खड़ी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में फंसने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता के अनुसार, यह दुखद घटना बुधवार शाम शहर के बाहरी इलाके में कपुराई थाना क्षेत्र स्थित एक गैराज में हुई। 

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान दिव्येश राठवा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गैराज के पास खेल रहा दिव्येश संभवतः खड़ी बस के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक बस का दरवाजा बंद हो गया और उसकी गर्दन उसमें फंस गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि गैराज में मौजूद दो लोगों ने बच्चे को बचाने के लिए बस का गेट धक्का देकर खोला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था और नीचे गिर पड़ा।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गुप्ता ने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दिव्येश गैराज के पीछे अपने माता-पिता के साथ रहता था जो मजदूरी करते हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!