लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण के साथ शादी के बंधन में बंधी टीवी की नागिन, 'मैंने प्यार किया था' गाने पर नाचते हुए दुल्हन ने मारी एंट्री

Edited By Updated: 03 Mar, 2024 12:48 PM

surbhi chandna ties the knot with long time boyfriend karan sharma

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने जयपुर के पास स्थित चोमू जिला के चोमू पैलेस होटल में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में...

नेशनल डेस्क. टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने जयपुर के पास स्थित चोमू जिला के चोमू पैलेस होटल में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में सुरभि का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़ा पहने नाचते हुए एंट्री लेती हुई दिखाई दे रही है।

PunjabKesari
वीडियो में सुरभि चंदना ने ग्रे और पेस्टल कलर का कॉन्ट्रास वाला लहंगा पहना हुआ है, जिसपर काफी हैवी वर्क किया गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नेकलेस और मांग टीके के साथ बालों को खुला रखते हुए अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया। वहीं दूल्हे करण ने भी ग्रे कलर की शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी हुई है। सुरभि 'मैंने प्यार किया था' गाने पर डांस करते हुए एंट्री कर रही है। तभी करण भी नाचते हुए आते हैं और सुरभि को गले लगा लेते हैं। वहीं अन्य वीडियो में सुरभि और करण फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें सुरभि चंदना और करण शर्मा ने एक-दूसरे को लगभग 10 साल तक डेट किया और अब शादी कर ली है। सुरभि ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को किसी के सामने रिवील नहीं किया। शादी से कुछ महीने पहले ही सुरभि ने करण से दुनिया को मिलवाया। दोनों ने बीते साल रोका किया था।

 

PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!