केदारनाथ से लौट रही नवविवाहिता लापता, ट्रेन में पति सोता रहा और बगल की सीट से गायब हो गई पत्नी

Edited By Updated: 10 May, 2026 10:57 PM

newly married woman returning from kedarnath goes missing

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां उस वक्त मातम और गहरी चिंता में बदल गईं, जब चलती ट्रेन से एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देहरादून से गाजियाबाद की ओर जा रही महानंदा एक्सप्रेस में हुई इस सनसनीखेज...

नेशनल डेस्क: बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां उस वक्त मातम और गहरी चिंता में बदल गईं, जब चलती ट्रेन से एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देहरादून से गाजियाबाद की ओर जा रही महानंदा एक्सप्रेस में हुई इस सनसनीखेज घटना ने रेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थकान की वजह से लग गई थी पति की आंख
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले मनीष अग्रहरी और प्रज्ञा सिंह, जो नौकरी के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, हाल ही में केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। मनीष के अनुसार, वापसी के सफर के दौरान थकान की वजह से ट्रेन में उनकी आंख लग गई। मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचने से पहले जब उनकी नींद खुली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि बगल की सीट से प्रज्ञा गायब थी। मनीष ने पूरी ट्रेन का कोना-कोना छान मारा, लेकिन प्रज्ञा का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल लोकेशन ने बढ़ाई धड़कनें
इस मामले में सबसे डरावना पहलू प्रज्ञा के मोबाइल की लोकेशन है। तकनीकी जांच में प्रज्ञा के फोन की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के लक्सर में रेलवे लाइन के किनारे मिली थी। इसके बाद से ही उसका फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका गहरा गई है। मनीष ने बताया कि प्रज्ञा के पास न तो पैसे हैं और न ही कोई अन्य साधन।

जांच में बाधा: खराब निकले सीसीटीवी (CCTV) कैमरे
लक्सर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस की राह में एक बड़ी बाधा सामने आई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र के कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जिससे पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इन कैमरों की डेटा रिकवरी की कोशिश कर रही है और मनीष के परिवार को कुछ अहम जानकारी साझा करने के लिए वापस लक्सर कोतवाली बुलाया गया है।

बेबस पति की सरकार से गुहार: "मेरी दुनिया उजड़ गई"
अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहे मनीष अग्रहरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और डीजीपी से भावुक अपील की है। उन्होंने रोते हुए कहा, "मेरी दुनिया उजड़ गई है। प्रज्ञा कहाँ होगी और किस हाल में होगी, यह सोचकर मेरी रूह कांप रही है"।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!