पत्नी पर शक... हत्या करने के बाद खाटू श्याम पहुंचा पति, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 14 May, 2026 07:09 PM

suspicion of wife  husband flees to khatu shyam after committing murder

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यहीं नहीं पत्नी के हत्या के बाद शव को घर में बंद करके खुद खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए चला गया। आरोपी पति को पुलिस ने...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यहीं नहीं पत्नी के हत्या के बाद शव को घर में बंद करके खुद खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए चला गया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

ऐसे खुला राज

पत्नी की हत्या के बाद पति ने शव को घर में ही रखकर खुद खाटू श्याम चला गया। 3 दिन बाद घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी के गांव लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पति कपिल सेन ने पत्नी मोनिका पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की। 

नीमराणा के एडिश्नल एसपी सुरेश खींची ने बताया कि 10 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि महतवास गांव में एक घर से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो मोनिका का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा मिला। कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के निशान थे।

पुलिस ने जांच शुरू की और जब आरोपी पति 12 मई को गांव लौटा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!