रामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया संदिग्ध

Edited By Updated: 24 Jul, 2021 08:34 PM

suspicious person arrested in samba ib

जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया।

साम्बा : जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया। शनिवार सुबह इस व्यक्ति को कुछ लोगों ने देखा तो बीएसएफ को सूचित किया। बीएसएफ की 176 बटालियन के जवानों ने इसे सुरेश सीमा चौकी के पास पकड़ा तो पूछताश के बाद पुलिस को सौंप दिया। बाद में पता चला कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव बिचड़ (बस्तर) के रहने वाले 35 वर्षीय विकास कुमार पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!