भारतीय जहाजों पर हमले पर ईरान का सख्त जवाबः कहा-सरासर झूठ बोल रहे ट्रंप, भारत से डबल गेम खेल रहा अमेरिका

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 11:18 AM

tehran rejects trump charge accuses of attacking indian ships

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले कराने का आरोप लगाया है। ईरान ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया और पलटवार करते हुए अमेरिका पर भारतीय जहाजों...

International Desk:  भारतीय जहाजों पर हुए हमलों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच नया कूटनीतिक टकराव सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करवाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। वहीं, ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’ बताया और कहा कि ट्रंप सरासर झूठ बोल रहे हैं क्योंकि अमेरिका भारत से डबल गेम खेल रहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने शांति वार्ता से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मीडिया में लीक की हैं।

 

हालांकि, भारत में स्थित Embassy of Iran in New Delhi ने ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह बेबुनियाद है। ईरानी दूतावास ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आरोप दुनिया का ध्यान उस तथ्य से हटाने की कोशिश है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर तीन भारतीय जहाजों पर अमेरिकी हमले हुए हैं, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई। दूतावास ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

 

नई दिल्ली ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब कर अपनी चिंता और विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने इन हमलों को ‘‘बेहद चिंताजनक’’ बताते हुए कहा है कि वाणिज्यिक जहाजों और निर्दोष नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भारत ने इस मामले को अमेरिका के समक्ष मजबूती से उठाया है और घटना की पूरी जवाबदेही तय करने की मांग की है। इस घटनाक्रम ने पहले से तनावपूर्ण पश्चिम एशियाई हालात को और जटिल बना दिया है। भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा अब भारत की प्रमुख चिंता बन गई है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!