प्रेमी ने 25 साल की लड़की को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

Edited By Updated: 22 Dec, 2017 04:05 PM

telangana  sandhya rani  kartik  police

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक शख्स से 25 वर्षीय युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी। लालगुड़ा की संध्या रानी कल शाम पैदल जा रही थी तभी रास्ते में कार्तिक ने उस पर केरोसिन डाल आग लगा दी। इस घटना...

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक शख्स से 25 वर्षीय युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी।   लालगुड़ा की संध्या रानी कल शाम पैदल जा रही थी तभी रास्ते में कार्तिक ने उस पर केरोसिन डाल आग लगा दी। इस घटना के बाद कार्तिक फरार हो गया। 
PunjabKesari
संध्या इस हादसे में करीब 70 फीसदी झुलस गयी। पीड़तिा को गांधी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को संध्या ने बताया कि कार्तिक ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि कार्तिक पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। 
PunjabKesari
जानकारी मुताबिक दोनों लोग एक साथ एक ही ऑफिस में काम करते थे और रिलेशनशिप में थे। जब पीड़िता के घरवालों को ये बात पता चली तो उसने लड़के से मिलने से इंकार कर दिया। लड़का इस बात से गुस्से में था और बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!