Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 May, 2026 04:35 PM

Stage 4 Lung Cancer Life : कैंसर किसी भी तरह का हो भगवान किसी को भी यह बीमारी न दें, लेकिन फेफड़ों का कैंसर यानि Lung Cancer एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर देर से पकड़ में आती है। कई बार शुरुआती लक्षण सामान्य खांसी या सांस की परेशानी जैसे लगते हैं,...
Stage 4 Lung Cancer Life : कैंसर किसी भी तरह का हो भगवान किसी को भी यह बीमारी न दें, लेकिन फेफड़ों का कैंसर यानि Lung Cancer एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर देर से पकड़ में आती है। कई बार शुरुआती लक्षण सामान्य खांसी या सांस की परेशानी जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक सही जांच होती है, तब तक बीमारी कई मामलों में आखिरी यानी Stage 4 तक पहुंच चुकी होती है।
Stage 4 Lung Cancer क्या होता है?
फेफड़ों के कैंसर का Stage 4 सबसे गंभीर चरण माना जाता है। इस स्टेज में कैंसर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों जैसे दिमाग, हड्डियां, लिवर और लिम्फ नोड्स तक फैल जाता है। इस प्रक्रिया को मेटास्टेसिस (Metastasis) कहा जाता है।
आखिरी स्टेज में दिखने वाले मुख्य लक्षण
1. सांस लेने में भारी दिक्कत
मरीज को हल्की गतिविधि करने पर भी सांस फूलने लगती है। कई मामलों में ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है।
2. लगातार खांसी
लंबे समय तक खांसी बनी रहती है, जो समय के साथ बढ़ती जाती है। कुछ मामलों में बलगम के साथ खून भी आ सकता है।
3. तेजी से वजन घटना
भूख कम लगती है और शरीर कमजोर होने लगता है, जिससे वजन तेजी से घटता है।
4. शरीर और सीने में दर्द
कैंसर के फैलने पर सीने, पीठ और हड्डियों में तेज दर्द हो सकता है। अगर कैंसर दिमाग तक पहुंच जाए तो मरीज को भ्रम, नींद ज्यादा आना या बोलने में परेशानी भी हो सकती है।
मरीज कितना समय जीवित रह सकता है?
Stage 4 lung cancer में जीवनकाल को लेकर कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे—
-मरीज की उम्र और हेल्थ प्रोग्रेस पर
-कैंसर का प्रकार और उसकी रफ्तार
-इलाज का रिस्पोंस और ट्रीटमेंट
-कैंसर शरीर में कितना फैल चुका है।
कुछ मरीज इलाज और सही देखभाल के साथ अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं, जबकि कुछ मामलों में बीमारी तेजी से बढ़ती है।
Disclaimer:- यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण के दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।