तेलंगाना में बड़ा सियासी उलटफेर, के. कविता ने लॉन्च की अपनी नई पार्टी 'TRS', पिता की BRS को दी चुनौती

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 03:30 PM

telangana s kavitha launches her new party  trs

तेलंगाना की सियासत में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। इस उल्टफेर से वहां की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'तेलंगाना राष्ट्र सेना'...

नेशनल डेस्क: तेलंगाना की सियासत में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। इस उल्टफेर से वहां की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (TRS) के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी। हैदराबाद से बाहर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान किया है।   

नाम को लेकर शुरू हो सकती है नई जंग

कविता ने अपनी पार्टी का नाम 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (TRS) रखा है। यह नाम उनके पिता केसीआर की पार्टी के पुराने नाम 'तेलंगाना राष्ट्र समिति' (TRS) से काफी मिलता-जुलता है। KCR ने साल 2022 में अपनी पार्टी का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) कर लिया था। अपनी पार्टी के लिए कविता द्वारा इस नाम का उपयोग करना राज्य में एक बड़े राजनीतिक टकराव की ओर इशारा कर रहा है।

PunjabKesari

बगावत से नई पार्टी तक का सफर

के. कविता का अपनी पुरानी पार्टी BRS से अलग होने का सफर काफी विवादों भरा रहा है। दरअसल सितंबर 2025 में कविता को BRS से बाहर कर दिया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने कालेश्वरम सिंचाई परियोजना को लेकर अपने चचेरे भाई टी. हरीश राव और रिश्तेदार जे. संतोष कुमार पर पिता (KCR) की छवि धूमिल करने के आरोप लगाए थे। पार्टी से निकाले जाने के बाद कविता शांत नहीं बैठीं। उन्होंने अपने संगठन 'तेलंगाना जागृति' के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाना जारी रखा और अपनी जमीन मजबूत की।

कविता का राजनीतिक सफर

के. कविता तेलंगाना की एक प्रभावशाली और आक्रामक नेता मानी जाती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कविता साल 2014 में निजामाबाद से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!