Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Aug, 2026 12:53 PM

रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले तेलंगाना के शादनगर से एक बेहद दर्दनाक और कलेजा चीर देने वाली खबर सामने आई है। यहां करंट लगने से जान गंवाने वाले 24 वर्षीय भाई की मृतक देह पर उसकी बहन ने रोते-बिलखते हुए अंतिम बार राखी बांधी। इस भावुक और दर्दनाक मंजर...
तेलंगाना: रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले तेलंगाना के शादनगर से एक बेहद दर्दनाक और कलेजा चीर देने वाली खबर सामने आई है। यहां करंट लगने से जान गंवाने वाले 24 वर्षीय भाई की मृतक देह पर उसकी बहन ने रोते-बिलखते हुए अंतिम बार राखी बांधी। इस भावुक और दर्दनाक मंजर को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
मृतक की पहचान नेहरू नगर कॉलोनी के रहने वाले जमालपुर नवीन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को चट्टानपल्ली रेलवे गेट के पास बिजली का झटका लगने से उनकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, नवीन दुकान पर बिजली का तार ठीक कर रहे थे, तभी गलती से वे चालू बिजली के तार के संपर्क में आ गए। राखी का त्योहार पास था, ऐसे में उनकी अचानक मौत से उनकी बहन पूजिता बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने अपने भाई के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए, उन्हें रोते हुए आखिरी बार राखी बांधी।