Heat Stroke Alert: महाराष्ट्र में गर्मी का तांडव, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, 47°C तक पहुंचा पारा, हीटस्ट्रोक से 9 महीने के मासूम की हुई मौत

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 04:06 PM

temperatures in maharashtra reach 47 c 9 month old dies of heatstroke

देशभर को भयानक गर्मी ने अपनी चपेट में ले लिया है। देश के कई हिस्सों में सूरज गर्मी उगल रहा है। अकेले महाराष्ट्र में गर्मी का खतरनाक तांडव देखने को मिल रहा है। हाल ही में हीटस्ट्रोक (लू) के कारण एक मासूम बच्ची और एक बुजुर्ग किसान की मौत की दुखदायी...

नेशनल डेस्क : देशभर को भयानक गर्मी ने अपनी चपेट में ले लिया है। देश के कई हिस्सों में सूरज गर्मी उगल रहा है। अकेले महाराष्ट्र में गर्मी का खतरनाक तांडव देखने को मिल रहा है। हाल ही में हीटस्ट्रोक (लू) के कारण एक मासूम बच्ची और एक बुजुर्ग किसान की मौत की दुखदायी खबर सामने आई है।

लातूर में दो दुखद मौतें

महाराष्ट्र के लातूर जिले में भीषण गर्मी के कारण 9 साल की बच्ची की उमस और गर्मी की वजह से मौत हुई। जानकारी के अनुसार बच्ची का गर्मी और उमस के कारण गला सूखने से शरीर में डिहाइड्रेशन की वजह से मौत हो गई। इसके अलावा निलंगा के औराद शहाजणी में 60 साल के किसान लक्ष्मण भंडारे 42.8 डिग्री की तपती धूप में अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

अकोला में 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

अकोला में गर्मी के 5साल के रिकॉर्ड टूटे हैं। बीते दिन अकोला में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शहरो में भी तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

IMD ने विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका अर्थ है कि यहाँ लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। नागपुर, चंद्रपुर और बुलढाणा जैसे इलाकों में 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में सिस्टम के कमजोर पड़ने से तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!