Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Apr, 2026 07:01 PM

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में एक दर्दनाक हुआ है, जहां 9 मजूदरों की मौत हो गई। बता दें कि ये हादसा मंगलवार दोपहर 2 बजे हुआ, जब जिले के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में बॉयरल फट गया। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 गंभीर घायल बताए जा रहे...
नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में एक दर्दनाक हुआ है, जहां 10 मजूदरों की मौत हो गई। बता दें कि ये हादसा मंगलवार दोपहर 2 बजे हुआ, जब जिले के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में बॉयरल फट गया। इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 गंभीर घायल बताए जा रहे है। घायलों के नजदीक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया है। फिल्हाल हादसे का कोई भी सपष्ट कारण सामने नहीं आया है।