वीडियो बनाकर लड़की के साथ 29 लोगों ने किया गैंगरेप, 24 गिरफ्तार

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Sep, 2021 09:38 AM

thane maharashtra rape gangrape 29 people gangrape

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में   एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल,  पिछले आठ महीनों में 15 वर्षीय किशोरी से अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो...

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में   एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल,  पिछले आठ महीनों में 15 वर्षीय किशोरी से अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में मुंबई के साकीनाका इलाके में एक महिला के साथ नृशंस बलात्कार और हत्या हुई थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा कराने के लिए कहा गया था।

पत्रकारों से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस वर्ष 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गए।

दुष्कर्म का वीडियो बना करते थे ब्लैकमेल 
उन्होंने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब लड़की के प्रेमी ने जनवरी में उससे दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो बना ली। उसने वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों तथा साथियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सोनाली धोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। कराले ने बताया कि पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए हैं। उनमें से 24 को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो नाबालिगों को भी इस संबंध में पकड़ा गया है। लड़की की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को बृहस्पतिवार को एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

राज्य में भय का माहौल है
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए विशेष प्रयास करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भय का माहौल है। ऐसी घटनाओं की संख्या में वृद्धि चिंताजनक है।

डोंबिवली में ऐसी घटना घट रही है जो बेहद चौंकाने वाली है
फडणवीस ने कहा कि शांतिपूर्ण बस्ती के रूप में जाने जाने वाले डोंबिवली में ऐसी घटना घट रही है जो बेहद चौंकाने वाली है। हम मांग करते हैं कि सरकार इसमें तुरंत हस्तक्षेप करे। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 वर्षीय एक महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार और हत्या के बाद शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की काफी आलोचना हुई थी। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए
भाजपा के एक अन्य नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि डोंबिवली की घटना राज्य सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने के लिए प्रेरित कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

राज्यपाल बी एस कोश्यारी द्वारा विशेष सत्र के लिए पत्र लिखे जाने के बाद ठाकरे ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा था कि राज्यपाल को केंद्र से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाने का अनुरोध करना चाहिए। दूसरी ओर, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

दोषियों को हमें सौंपे हम उनकी सार्वजनिक रूप से परेड करवाएंगे
उन्होंने कहा कि पीड़िता को बचाया जाना चाहिए, उसे परामर्श दिया जाना चाहिए और उसका पुनर्वास किया जाना चाहिए। राकांपा नेता विद्या चव्हाण ने दिन में मनपाड़ा थाने का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अगर दोषियों को हमें सौंप दिया जाता है, तो हम उनकी सार्वजनिक रूप से परेड करवाएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!