सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 12:49 PM

the accountability of the delhi and up police will not be fixed rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली पुलिस तथा उत्तर...

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली पुलिस तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी तथा अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह दावा भी किया कि साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक करीब 47 किलोमीटर की दूरी के दौरान स्लीपर बस में सामूहिक बालात्कार हुआ और पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

कांग्रेस नेता का कहना है कि बस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड और सीमा क्षेत्र पार किए, लेकिन उसे किसी भी जांच चौकी पर नहीं रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए थे, जिससे अंदर क्या हो रहा है, यह बाहर से दिखाई नहीं दे रहा था। राहुल गांधी ने सवाल किया, ''निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जांच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?'' 

उन्होंने कहा कि बस में लगे पर्दे केवल एक घटना का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ''साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों'' का परिणाम हैं। उन्होंने कहा, ''और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी?'' राहुल ने कहा, ''क्या (गृह मंत्री) अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और (मुख्यमंत्री) आदित्यनाथ के अधीन उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी?'' कांग्रेस नेता ने दावा कि अपराधियों में प्रशासन का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी ''कोई गुंजाइश ही नहीं'' है कि अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!