Brain Stroke आने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! मामूली सिरदर्द और कमजोरी को न करें नजरअंदाज

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 11:37 AM

the body gives these 5 big signals before a brain stroke occurs

मेडिकल साइंस में स्ट्रोक को एक गंभीर इमरजेंसी माना जाता है। यह तब होता है जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और खून पहुंचाने वाली नसें फट जाती हैं या उनमें रुकावट आ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रोक अचानक आने वाली आपदा नहीं है बल्कि शरीर हफ्तों पहले से इसके...

Early Warning Signs of Brain Stroke : मेडिकल साइंस में स्ट्रोक को एक गंभीर इमरजेंसी माना जाता है। यह तब होता है जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और खून पहुंचाने वाली नसें फट जाती हैं या उनमें रुकावट आ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रोक अचानक आने वाली आपदा नहीं है बल्कि शरीर हफ्तों पहले से इसके चेतावनी संकेत (Warning Signs) देने लगता है।

स्ट्रोक के 5 प्रमुख चेतावनी संकेत (Early Warning Signs)

1. असामान्य और असहनीय सिरदर्द: यह सामान्य माइग्रेन या तनाव वाले सिरदर्द से अलग होता है। यह अचानक शुरू होता है बहुत तेज होता है और दवाओं से भी ठीक नहीं होता। इसके साथ चक्कर आना या धुंधला दिखना दिमाग में ब्लीडिंग या बढ़ते दबाव का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Social Media लवर्स को बड़ा झटका! अब बिना ID प्रूफ नहीं चलेगा Facebook-Instagram, डेटिंग और...

2. शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी: अचानक चेहरे, हाथ या पैर का सुन्न हो जाना, खासकर शरीर के केवल एक तरफ (Left or Right side), स्ट्रोक का सबसे बड़ा लक्षण है। अगर यह कमजोरी कुछ मिनटों के लिए आकर ठीक भी हो जाए तो इसे 'मिनी स्ट्रोक' मानकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. बोलने और समझने में अचानक दिक्कत: क्या आपको शब्द बोलने में लड़खड़ाहट हो रही है? या आप दूसरों की आसान बातें समझने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं? यह दिमाग के उस हिस्से पर असर का संकेत है जो भाषा को नियंत्रित करता है।

PunjabKesari

4. आंखों की रोशनी में बदलाव: अचानक धुंधला दिखना, एक आंख से कम दिखना या सब कुछ 'डबल' (Double Vision) नजर आना स्ट्रोक की आहट हो सकती है। इसे अक्सर लोग आंखों की थकान समझ लेते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

5. संतुलन खोना और चक्कर आना: बिना किसी कारण के सिर घूमना, चलने में लड़खड़ाहट या शरीर का बैलेंस बिगड़ना इस बात का संकेत है कि दिमाग के संतुलन बनाने वाले हिस्से में खून की सप्लाई बाधित हो रही है।

PunjabKesari

कैसे करें अपना बचाव?

डॉक्टरों का मानना है कि 80% स्ट्रोक के मामलों को सही जीवनशैली से रोका जा सकता है:

  • ब्लड प्रेशर पर लगाम: हाई बीपी स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण है। नियमित जांच कराएं और नमक का सेवन कम करें।

  • रोजाना व्यायाम: दिन में कम से कम 30 मिनट की सैर, योग या कसरत नसों को स्वस्थ रखती है और ब्लड फ्लो बेहतर करती है।

  • बुरी आदतों को कहें अलविदा: धूम्रपान (Smoking) और अत्यधिक शराब का सेवन नसों को कमजोर कर देता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

  • सही डाइट: फल, हरी सब्जियां और कम फैट वाला खाना दिमाग को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!