प्लेटफॉर्म पर लड़का कर रहा था खतरनाक स्टंट, वीडियो सामने आने पर रेलवे ने दी नसीहत
Edited By Pardeep,Updated: 14 Jul, 2024 11:12 PM

मुंबई के सेवरी स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन पर चढ़ कर एक अज्ञात लड़के को खतरनाक ‘स्टंट' (कलाबाजी) करते हुए दिखाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद मध्य रेलवे को सख्त चेतावनी जारी करने के साथ उस लड़के की तलाश शुरू करनी पड़ी। यह स्टंट हार्बर लाइन नेटवर्क...
नेशनल डेस्कः मुंबई के सेवरी स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन पर चढ़ कर एक अज्ञात लड़के को खतरनाक ‘स्टंट' (कलाबाजी) करते हुए दिखाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद मध्य रेलवे को सख्त चेतावनी जारी करने के साथ उस लड़के की तलाश शुरू करनी पड़ी। यह स्टंट हार्बर लाइन नेटवर्क पर किया गया।
कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर साझा किए जाने के बाद मध्य रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि लड़के का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर जनता से ऐसे असुरक्षित कृत्यों से बचने की अपील की जो इसमें शामिल व्यक्तियों और अन्य यात्रियों, दोनों के जीवन के लिए खतरा हैं। मध्य रेलवे ने इस बात पर जोर दिया कि इन खतरनाक कृत्यों के घातक परिणाम हो सकते हैं और ‘स्टंट' करने वाले समेत अन्य यात्रियों के जीवन को खतरे में डाल सकते हैं।
Related Story

COVID-19 से भी खतरनाक हो सकते हैं आने वाले हालात: ईरान युद्ध के नतीजे पर पुतिन ने दुनिया को किया...

काला चश्मा, स्लीवलेस जैकेट और टेबल पर बीयर...ममता कुलकर्णी ने छोड़ दी संन्यास की राह? VIDEO...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही परेशानी

सड़क किनारे बना रहा था रील, पीछे से अचानक आ गई मौत... सामने आया खौफनाक वीडियो

Food Safety Alert: नाले के पानी में धोए जा रहे प्याज, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

पढ़ाते-पढ़ाते प्रोफेसर ने सबके सामने छात्रा को किया प्रपोज, फिर चली चप्पल, वीडियो वायरल
जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर स्टंट बना काल: 100 की रफ्तार, एक पहिये पर बुलेट और फिर.... (Watch Video)

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, जयराम रमेश बोले- यह चुनावी स्टंट या जनता...

'अब मेरा कोई नहीं...', पति की मौत के 12 दिन बाद पत्नी ने दी जान, भावुक वीडियो में बयां किया...

Covid का नया वेरिएंट सेहत के लिए कितना खतरनाक, स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट