ढाबे पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 12:09 AM

of roti being made with spit at a dhaba goes viral accused arrested

बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर कथित तौर पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर कथित तौर पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रटौल चौकी क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर रोटी बनाने के दौरान एक व्यक्ति के कथित तौर पर रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्रकोष्ठ बागपत और खेकड़ा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान महताब पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में की। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!