Edited By Parveen Kumar,Updated: 02 Jul, 2026 12:53 AM

बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए तेज भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की सूचना मिलते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागने...
नेशनल डेस्क : बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए तेज भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की सूचना मिलते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 11:27 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 36.53° उत्तरी अक्षांश और 70.47° पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 185 किलोमीटर दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र काफी गहराई में होने के कारण इसका प्रभाव सीमित रहा। इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।