Gen Z बॉय के साथ हुआ मोये-मोये! Boyfriend के जिगरी दोस्त संग बनाए शारीरिक संबंध, Viral Post ने इंटरनेट पर...

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 03:43 PM

the friend for whom he would give his life conspired with his girlfriend

आज के दौर में Loyalty और भरोसा जैसे शब्द केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित रह गए हैं। एक 22 साल के Gen Z युवक के साथ हुई इस घटना ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। जिस लड़की के साथ वह अपना भविष्य देख रहा था और जिस दोस्त पर उसे जान से ज्यादा यकीन...

Gen Z Cheating Story Reddit Viral : आज के दौर में Loyalty और भरोसा जैसे शब्द केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित रह गए हैं। एक 22 साल के Gen Z युवक के साथ हुई इस घटना ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। जिस लड़की के साथ वह अपना भविष्य देख रहा था और जिस दोस्त पर उसे जान से ज्यादा यकीन था उन दोनों ने मिलकर उसके विश्वास के परखच्चे उड़ा दिए।

शादी के सपने और फिर अचानक धोखा

युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी संजीदा था। दोनों साथ रहते थे और हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनते थे। युवक उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने का सपना देख चुका था लेकिन रिश्ते के आखिरी दौर में छोटे-मोटे झगड़े शुरू हुए। इसी का फायदा उठाकर लड़की ने वह किया जिसकी कल्पना युवक ने कभी नहीं की थी।

झगड़ा बहाना और दोस्त के साथ फिजिकल रिश्ता

एक बड़े झगड़े के बाद लड़की ने युवक के ही सबसे करीबी दोस्त (Best Friend) के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की ने उस वक्त सिर्फ इतना कुबूला कि उसने धोखा दिया है लेकिन वह शख्स कौन था यह राज छिपा लिया। युवक ने प्यार के खातिर उसे माफ भी कर दिया और रिश्ता बचाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: AI Boyfriend मेरे साथ सोता है और वो मुझे सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन... बेडरूम तक पहुंचा एआई! इस महिला का चौंकाने वाला खुलासा

दोस्त का दोहरा चेहरा: एक साल तक छिपाया सच

वो दोस्त जो युवक के साथ उठता-बैठता था और उसके दिल का हाल जानता था उसने एक साल तक यह राज सीने में दबाए रखा। वह युवक से मिलता रहा मानों कुछ हुआ ही न हो लेकिन हाल ही में अपराधबोध (Guilt) के चलते उस दोस्त ने फोन कर सब कुछ उगल दिया। युवक ने चतुराई दिखाते हुए एक और दोस्त को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लिया ताकि सच्चाई की पुष्टि हो सके।

घिन और सुकून का मिला-जुला अहसास

सच्चाई सामने आने के बाद युवक बुरी तरह टूट गया है। उसने बताया मुझे गुस्सा भी है और उन दोनों से घिन भी आ रही है लेकिन एक अजीब सा सुकून भी है कि अब सब साफ हो गया है। मुझे नहीं पता था कि जिसे मैं अपना भाई मानता था वही मेरी पीठ में छुरा घोंप रहा था। युवक ने अब दोनों से नाता तोड़ लिया है और खुद को मानसिक रूप से संभालने की कोशिश कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!