बाल खींचे, गाली-गलौज और चीख-पुकार... महिलाओं की भयंकर लड़ाई का Video सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से कर रहा Trend

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 11:55 AM

bloody clash between women for a seat chilling goes viral

भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सफर के दौरान सीट पर कब्जे को लेकर कुछ महिला यात्री आपस में इस कदर भिड़ गईं कि कोच में चीख-पुकार मच गई। मारपीट का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग...

Fight Video Viral : भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सफर के दौरान सीट पर कब्जे को लेकर कुछ महिला यात्री आपस में इस कदर भिड़ गईं कि कोच में चीख-पुकार मच गई। मारपीट का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि मामूली बहस कैसे जानलेवा हमले में बदल गई।

सीट छोड़ने को तैयार नहीं थी महिला, फिर शुरू हुआ तांडव

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि विवाद की शुरुआत एक सीट को लेकर हुई। एक महिला ऊपर की सीट (Upper Berth) पर लेटी हुई थी जबकि नीचे खड़ी अन्य महिलाएं उसे वहां से हटने या जगह देने के लिए कह रही थीं। जब लेटी हुई महिला ने हटने से मना किया और विरोध स्वरूप हाथ-पैर चलाने शुरू किए तो नीचे खड़ी महिलाएं उग्र हो गईं। उन्होंने आव देखा न ताव और महिला को पैरों से पकड़कर नीचे खींचना शुरू कर दिया। इसके बाद कोच में लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे। महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल नोंचे और गाली-गलौज की। ऊपर लेटी महिला को जिस बेरहमी से नीचे पटका गया उससे उसे गंभीर चोट भी लग सकती थी।

 

 

यात्री बने रहे मूकदर्शक, कुछ ने कैमरे में कैद किया मंजर

जब यह पूरी घटना हो रही थी बोगी में मौजूद अन्य पुरुष और महिला यात्री दंग रह गए। कुछ यात्रियों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की लेकिन महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा था कि कोई भी उनके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान कोच में मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इस 'हाई-वोल्टेज ड्रामे' का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

PunjabKesari

रेलवे नियमों की उड़ी धज्जियां

यह घटना जनरल कोच में भारी भीड़ और सुरक्षा की कमी को भी उजागर करती है। अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल डिब्बों में क्षमता से अधिक यात्री सवार होते हैं, जिससे ऐसे विवाद जन्म लेते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अब रेल मंत्री और रेलवे पुलिस (GRP) से इस मामले में संज्ञान लेने और मारपीट करने वाली महिलाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!