किसी और का हुआ Ex-Boyfriend, पर मां अब भी पुरानी वाली पर फिदा! भेजा स्पेशल गिफ्ट, कहा- वेडिंग में पहनकर आना

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 04:10 PM

ex boyfriend s wedding and mother sends dress to ex girlfriend

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर साझा की गई एक दास्तान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक महिला उस समय दंग रह गई जब उसके घर पर एक पार्सल पहुंचा। इस पार्सल को किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स-बॉयफ्रेंड की मां ने भेजा था। पार्सल के अंदर एक...

Ex-BF Mother Sends Wedding Dress to Ex-GF : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर साझा की गई एक दास्तान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक महिला उस समय दंग रह गई जब उसके घर पर एक पार्सल पहुंचा। इस पार्सल को किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स-बॉयफ्रेंड की मां ने भेजा था। पार्सल के अंदर एक बेहद खूबसूरत और थोड़ी भड़कीली ड्रेस थी जिसे भेजने के पीछे का मकसद जानकर हर कोई हैरान है।

क्या है पूरा माजरा?

महिला ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा था। ब्रेकअप के बाद अब वह उसी लड़की से शादी करने जा रहा है जिसके साथ उसने चीटिंग की थी। हैरानी की बात यह है कि लड़के की मां अपनी होने वाली बहू से ज्यादा अपने बेटे की एक्स-गर्लफ्रेंड को पसंद करती हैं। इसी लगाव के चलते उन्होंने न केवल शादी का न्योता भेजा बल्कि यह खास ड्रेस भी भिजवाई और जिद की कि वह इसे पहनकर ही शादी में आए।

धोखे और लगाव के बीच फंसी कहानी

महिला ने रेडिट पर अपना दुख साझा करते हुए लिखा— “मेरे एक्स की मां ने अपनी आने वाली शादी में पहनने के लिए मुझे यह ड्रेस भेजी है।” महिला के अनुसार उसका पूर्व प्रेमी अब उसी लड़की का होने जा रहा है जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूटा था। पूर्व प्रेमी की मां आज भी महिला को अपनी बहू के रूप में देखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने यह ड्रामेटिक कदम उठाया। हालांकि मामला काफी भावनात्मक था लेकिन महिला ने गरिमा बनाए रखते हुए न तो ड्रेस स्वीकार की और न ही शादी में जाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: दुनिया के वो टॉप-3 देश, जहां पानी से सस्ता Petrol! बिक रहा ₹3 लीटर है ईंधन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और यूजर्स ने इस पर मजेदार व तीखी प्रतिक्रियाएं दीं:

  • मजाकिया सुझाव: एक यूजर ने लिखा, "ड्रेस वापस करने से पहले उसमें फोटो खिंचवाकर मां को भेज दो ताकि वह उसे फ्रिज पर लगाकर अपने बेटे को चिढ़ा सकें।"

  • पारिवारिक कलह का संकेत: कुछ लोगों का मानना है कि मां का यह कदम होने वाली बहू को नीचा दिखाने या परिवार में तनाव पैदा करने की एक सोची-समझी साजिश हो सकता है।

  • ड्रामेटिक ट्विस्ट: ज्यादातर यूजर्स ने इसे किसी टीवी सीरियल या फिल्म जैसा मोड़ करार दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!