No Gas Shortage: 50-55 लाख से 75 लाख पहुंची LPG बुकिंग, सरकार बोली- देश में गैस की कमी नहीं

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 06:11 PM

lpg bookings surge from 50 55 lakh to 75 lakh government says no need panic

देश में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। Ministry of Petroleum and Natural Gas की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा (Sujata Sharma) ने शुक्रवार को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की मौजूदा...

बिजनेस डेस्कः देश में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। Ministry of Petroleum and Natural Gas की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा (Sujata Sharma) ने शुक्रवार को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की मौजूदा स्थिति पर जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, जो पैनिक बुकिंग की वजह से हो रही है। आम दिनों में रोजाना करीब 50-55 लाख सिलेंडर बुक होते थे लेकिन हाल के दिनों में यह संख्या बढ़कर 75-76 लाख तक पहुंच गई है। सरकार ने कहा कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से कहीं भी ड्राई आउट की सूचना नहीं मिली है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें।

अस्पताल और हॉस्टलों को दी जा रही प्राथमिकता

सरकार ने कहा कि एलपीजी वितरण में अस्पतालों और हॉस्टलों को प्राथमिकता दी जा रही है। 5 मार्च की तुलना में देश में एलपीजी उत्पादन को करीब 40 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है ताकि मांग को पूरा किया जा सके।

इसके अलावा, सरकार ने राज्यों को वितरण के लिए 48,000 किलोलीटर (करीब 4.8 करोड़ लीटर) केरोसीन भी जारी किया है। साथ ही Coal India Limited को निर्देश दिए गए हैं कि वह होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराए।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पूरी तरह सामान्य है और देशभर के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। आम लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे खुले कंटेनरों में पेट्रोल या डीजल न खरीदें।

CNG और PNG की सप्लाई भी सामान्य

सरकार के अनुसार देश में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई में भी कोई कमी नहीं है। सीएनजी की आपूर्ति सामान्य है और इसमें कोई कटौती नहीं की गई है। घरों में पाइप के जरिए मिलने वाली पीएनजी गैस भी लगातार उपलब्ध रहेगी।

सरकार ने लोगों को एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। देशभर में फिलहाल लगभग 1.5 करोड़ पीएनजी उपभोक्ता हैं, जबकि करीब 60 लाख परिवार ऐसे हैं जो आसानी से नया पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!