बुलडोजर ने जोड़ा घर... दूल्हे ने बुलडोजर पर निकाली बारात, सोशल मीडिया पर मची धूम (VIDEO)
Edited By Mahima,Updated: 10 Jul, 2024 04:26 PM

खजनी कस्बे के संग्रामपुर उनवल वार्ड नंबर 10 के निवासी कृष्णा कुमार वर्मा की शादी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 9 जुलाई 2024 को कृष्णा कुमार ने अपनी बारात बुलडोजर पर निकालकर सभी को चौंका दिया।
नेशनल डेस्क: खजनी कस्बे के संग्रामपुर उनवल वार्ड नंबर 10 के निवासी कृष्णा कुमार वर्मा की शादी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 9 जुलाई 2024 को कृष्णा कुमार ने अपनी बारात बुलडोजर पर निकालकर सभी को चौंका दिया।
बुलडोजर पर बारात, सेल्फी का क्रेज
कृष्णा कुमार वर्मा की शादी खलीलाबाद कस्बे के गोला बाजार मोहल्ला निवासी प्रमिला से थी। कृष्णा ने अपनी बारात को विशेष बनाने के लिए घोड़ी या कार की बजाय बुलडोजर का चुनाव किया। बुलडोजर पर फूलों की सजावट की गई थी और दूल्हे को इस पर देखकर लोग हैरान रह गए। बारात के दौरान लोग बुलडोजर के पास जमा हो गए और दूल्हे के साथ सेल्फी लेने लगे।
बुलडोजर पर बारात निकालने की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा कुमार वर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक हैं। खलीलाबाद में भाजपा की चुनावी हार के बाद, उनके ससुराल पक्ष ने उन्हें ताना मारा था। इसके जवाब में कृष्णा ने अपनी बारात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान बुलडोजर पर निकालने का फैसला किया।
A #wedding procession took place on #bulldozer in #UP!! #Gorakhpur #Uttarpradesh #funny #Viral #groom #Bride #youtube #Trending #socialmedia #news #live #socialmedia #aajtak #india #video #funnyvideo #laughter #laugh #Trends #instragram #Facebook #genderequality #gautamgambhir pic.twitter.com/pRA98JjJvX
— 6 Block South Patel Nagar (NGO REGD)🇮🇳 (@NgoPatelNagar) July 10, 2024
बारात में 'बाबा का बुलडोजर' गाने की धूम
बारात के दौरान 'बाबा का बुलडोजर' गाना बजाया गया, जिस पर दूल्हे के साथ रिश्तेदार भी झूमते नजर आए। हालांकि दूल्हे के घरवालों ने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कृष्णा अपने फैसले पर अडिग रहे और बुलडोजर पर ही बारात निकालने पर जोर दिया। यह अनोखी बारात गोरखपुर और खलीलाबाद में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Related Story

अजीबोगरीब चोरी: सड़क बनी तो लोगों ने ही कर दी ‘खुदाई’, ताजा सीमेंट तसले में भरकर घर ले जाने का...

दारोगा की वर्दी पकड़कर बोला- 'सबके सामने माफी मांगेगा तू', Video Viral होते ही सलाखों के पीछे...

बेजुबान मां की ममता: तेज बारिश में बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर क्लिनिक पहुंची कुतिया, Video देख...

ऑस्ट्रेलिया में शानदार जॉब और घर छोड़ भारत में बसा विदेशी युवक; बोला- कनाडा व UK-US सब बेकार,...

Viral Video: इजरायली सिंगर ने भारतीय कैप्टन स्मित के लिए गाया 'तुझमें रब दिखता है' गाना, कहा- 180...

लग्जरी लाइफ छोड़ नॉर्वे का मेयर भारत में चला रहा ऑटो: देसी अंदाज देख लोग हैरान, बोले-ये तो सच में...

'मैं खुद जा/न दे रहा हूं, सब माफ करना...' चलती कार में बैंक मैनेजर ने दबाया ट्रिगर, शीशा तोड़कर...

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई राजमिस्त्री की मौ/त, पत्नी और प्रेमी पर ह/त्या का केस दर्ज... कब्र से...

रेस्टोरेंट में पति-पत्नी को मिले अलग मेन्यू; एक में रेट लिखे और एक में नहीं, बिल देखकर कपल के उड़े...

पितरों के लिए भारत आईं 5 रूसी महिलाएं; साड़ी पहनकर गयाजी में किया पिंडदान, बोलीं- ‘यहां आकर जीवन...