iPhone 18 Pro Update: iPhone 18 Pro में आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, जिसे देख खुशी से झूम उठेंगे आप!

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 02:26 PM

the iphone 18 pro will come in a dark color

iPhone लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। iphone 17 के बाद iphone 18 की लॉन्च को लेकर कयास अलग- अलग कयास लगाए जा रहे हैं। लॉन्च से पहले इसे लेकर कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। ऐप्पल अब iPhone 18 Pro सीरीज के लिए एक बेहद आकर्षक 'डीप रेड'...

iPhone 18 Pro: iPhone लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। iphone 17 के बाद iphone 18 की लॉन्च को लेकर कयास अलग- अलग कयास लगाए जा रहे हैं। लॉन्च से पहले इसे लेकर कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। ऐप्पल अब iPhone 18 Pro सीरीज के लिए एक बेहद आकर्षक 'डीप रेड' (गहरा लाल) शेड तैयार कर रहा है। यह फैसला महज एक इत्तेफाक नहीं है, बल्कि चीन जैसे विशाल बाजारों में बोल्ड और प्रीमियम रंगों की बढ़ती मांग का नतीजा है।

2025 में लॉन्च हुए आईफोन 17 प्रो के 'कॉस्मिक ऑरेंज' कलर की अपार सफलता ने कंपनी को नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया है। दिलचस्प बात यह है कि ऐप्पल ने 2022 के बाद से लाल रंग के मॉडल्स को ब्रेक दे दिया था, लेकिन अब नई 'एल्युमीनियम यूनिबॉडी' तकनीक के कारण कंपनी के लिए गहरा लाल रंग देना तकनीकी रूप से आसान हो गया है। माना जा रहा है कि यह नया फ्लैगशिप कलर होगा, जो 'कॉस्मिक ऑरेंज' के साथ ही बाजार में उपलब्ध रह सकता है।

सिंपल और क्लासिक लुक में आएगा iPhone Fold

 जहाँ एक तरफ आईफोन 18 प्रो रंगों के मामले में काफी वाइब्रेंट होगा, वहीं ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Fold काफी सिंपलो और क्लासिक लुक में नजर आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस के साथ कोई तकनीकी जोखिम नहीं लेना चाहता। इसलिए, शुरुआती दौर में इसे केवल ब्लैक, डार्क ग्रे या सिल्वर जैसे 'क्लासिक' रंगों में ही पेश किया जाएगा। यह रणनीति वैसी ही होगी जैसी कंपनी ने iPhone X के लॉन्च के समय अपनाई थी, ताकि निर्माण प्रक्रिया सरल और सटीक रहे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!