GPS तोड़ा, ट्रक छोड़ा और 524 सिलेंडर लेकर हुए फरार, LPG की किल्लत बीच चोरों की चालाकी देख हैरान रह गई पुलिस

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 04:30 PM

the thieves broke the gps abandoned the truck and fled with 524 cylinders

LPG की किल्लत के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां पर बदमाशों ने गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को अपना निशाना बनाया है। एक तरफ जहाँ मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी...

Fuel Crisis: LPG की किल्लत के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां पर बदमाशों ने गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को अपना निशाना बनाया है। एक तरफ जहाँ मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं, वहीं घरेलू बाजार में इस तरह की बड़ी चोरी ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के करारी स्थित प्लांट से 524 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर ट्रक (UP 93 BT 3341) में लोड किए गए थे। इन सिलेंडरों की बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। इन सिलेंडरों की खेप को कानपुर देहात के गजनेर भेजा जाना था।

ये भी पढ़ें- Global Fuel Crisis: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग... इन 9 देशों में भी गहराया तेल संकट, बने लॉकडाउन जैसे हालात

होली के दिन हुई पूरी घटना

ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने बताया कि 2 मार्च को माल लोड होने के बाद चालक राजकुमार ने होली के त्योहार के चलते ट्रक को प्लांट के बाहर ही खड़ा कर दिया और अपने घर चला गया। अपराधियों ने इसी मौके का फायदा उठाया। शातिर चोरों ने न केवल ट्रक को वहां से पार किया, बल्कि पकड़े जाने के डर से वाहन में लगा जीपीएस (GPS) सिस्टम भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Covid Vaccine Side Effects: SC का ऐतिहासिक फैसला- अब Covid vaccineके साइड इफेक्ट्स पर मिलेगा मुआवजा

हाईवे किनारे खाली मिला ट्रक

6 मार्च को ट्रक मालिक को जानकारी मिली कि उनका वाहन बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा के पास लावारिस हालत में खड़ा है। जब वे मौके पर पहुँचे, तो ट्रक तो मिल गया लेकिन उसमें रखे सभी 524 गैस सिलेंडर गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो चोरी हुए सिलेंडरों की तलाश और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने वैश्विक संकट के चलते एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग पर कड़े नियम लागू किए हैं, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों की चोरी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!